Happy holi ☺️🎈 to all

।। ॐ श्री गणेशाय नमः।।
।। जय श्री राम।।
।।हरे कृष्ण हरे राम।।
स्कूल प्रशासन की ओर से सभी अभिभावकों और छात्रों एवं क्षेत्रवासियों को रंगों के पर्व, सच निष्ठा, प्रहलाद की हरि भक्ति को समर्पित पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

नमस्ते,
 होली के पावन पर्व के अवसर पर स्कूल प्रशासन की ओर से आप सभी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार रंगों, खुशियों और उत्साह का प्रतीक है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस पर्व को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं।

कृपया निम्न बातों का ध्यान रखें:

1. बड़ों के आशीर्वाद के साथ ही होली का पावन पर्व को मनाए।
2. प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और केमिकल युक्त रंगों से बचें।
3. होलिका दहन के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और बच्चों की निगरानी करें।
4. पानी की अधिक बर्बादी न करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखें।
5. होली खेलते समय अन्य लोगों की सहमति का सम्मान करें।

स्कूल दिनांक 17 मार्च 2025, दिन सोमवार को समय पर खुलेगा। आप सभी को एक बार फिर होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

धन्यवाद,
डी एन डी पब्लिक स्कूल 
प्रशासनिक टीम

Popular posts from this blog

electronic spreadsheets important Short questions

important questions